Today Monday, 23 February 2026

/ समाचार / अपराध

​स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी, कई शिक्षक गिरफ्तार


ओडिशा:
ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के राजनीका के प्राइवेट इंग्लिश मिडीयम स्कूल में 13 साल के छात्रा के साथ सुनियोजित तरीके से यौन शोषण किया जा रहा था और जब ऐसी घिनौनी हरकत के बारे में आम लोगो को पता चला तो लोगो का गुस्सा फुट पड़ा और स्थानिक प्रशासन तुरंत हरकत में आते हुए स्कूल के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जिसमे ३ शिक्षक, १ चपरासी और एक महिला टीचर को इस जुर्म में साथ देने और उकसाने के लिए POCSO के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

13 साल की मासूम के साथ ऐसी घिनौनी हरकत के कारण अब बच्चियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है जिससे लोगो में अपने लड़कियों के सुरक्षा के प्रति भय बढ़ता जा रहा है और बताया जा रहा है कि ऐसीओछी घटना को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा छुपाया और दबाया जा रहा था इसलिए ऐसी घटना हर स्कूल या  इंस्टीट्यूशनल के नजरअंदाज के कारण बढ़ती जा रही है जो कि यह घटना हमारे सारे प्रशासनिक यंत्रणा के फेल होने का संकेत है। 

भले ही इन अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस रजिस्टर किया गया है लेकिन कुल मिलाकर बच्चों की सुरक्षा के कानून भी हैं लेकिन इंस्टीट्यूशन के अंदर हम रोकथाम नहीं कर पा रहे है और इस बारे में जरूर कठोर तरीके सोचना पड़ेगा जैसे स्कूलों को सख्त सेफ्टी चेक, अकाउंटेबिलिटी और रिपोर्टिंग सिस्टम को पक्का करना ही पड़ेगा ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो सके।
 


Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi